Sambhal: दादा मियां की जियारत पर प्रशासन की सख्त नजर, 15 दिन में हटाने के निर्देश। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में स्थित दादा मियां की जियारत को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। तहसीलदार

By INA News Desk
Jan 7, 2026 - 17:21
310 Views
Sambhal: दादा मियां की जियारत पर प्रशासन की सख्त नजर, 15 दिन में हटाने के निर्देश। 
धीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार सम्भल
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में स्थित दादा मियां की जियारत को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान कब्रिस्तान की भूमि पर मस्जिद और मजार बने होने की पुष्टि हुई है, जिसे प्रशासन ने नियमों के विपरीत माना है।

तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार यह भूमि कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, जबकि वहां स्थायी रूप से मस्जिद और मजार का निर्माण पाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को मस्जिद और मजार हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। तय समय सीमा में कार्रवाई न होने की स्थिति में प्रशासन स्वयं आगे की कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर दादा मियां की जियारत स्थल के पास प्रत्येक गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर भी रोक लगा दी गई है। प्रशासन का मानना है कि भीड़भाड़ के चलते किसी भी तरह की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। वहीं इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि सरकारी भूमि और अभिलेखों के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है और किसी भी प्रकार की अवैध संरचना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Read- Lucknow: शिक्षा व्यवस्था की अनिवार्य कड़ी हैं शिक्षामित्र, स्थानीय क्षेत्र में होगी तैनाती- संदीप सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement