Sambhal: बिना अनुमति संचालित जींस वाशिंग प्लांट पर प्रशासन की कार्रवाई, जनरेटर सील। 

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया को प्राप्त शिकायत के क्रम में प्रशासन ने सिरसी क्षेत्र में एक जींस वाशिंग प्लांट पर सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी

Jan 24, 2026 - 23:12
27 Views
Sambhal: बिना अनुमति संचालित जींस वाशिंग प्लांट पर प्रशासन की कार्रवाई, जनरेटर सील। 
बिना अनुमति संचालित जींस वाशिंग प्लांट पर प्रशासन की कार्रवाई, जनरेटर सील। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया को प्राप्त शिकायत के क्रम में प्रशासन ने सिरसी क्षेत्र में एक जींस वाशिंग प्लांट पर सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार द्वारा शनिवार को सिरसी के मोहल्ला शर्की में स्थित एस.एम. एंटरप्राइजेज के नाम से संचालित जींस वाशिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्लांट का संचालन बंद पाया गया, लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में जींस रखी हुई थीं। साथ ही जींस वॉशिंग से संबंधित मशीनें और अन्य उपकरण भी मौजूद मिले। इन तथ्यों से यह स्पष्ट प्रतीत हुआ कि यहां नियमित रूप से जींस वाशिंग का कार्य किया जा रहा है। मौके पर मौजूद प्लांट मालिक रफी उल हसन से संचालन से संबंधित वैध अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी आवश्यक अनुमति या दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाशिंग प्लांट में लगे जनरेटर को सील कर दिया।

इसके साथ ही प्लांट की तीन फेज विद्युत लाइन में से दो फेज कटवा दिए गए। एक फेज को परिसर में मौजूद पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चालू रखा गया। मौके पर रखा गया समस्त सामान संबंधित की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति के औद्योगिक गतिविधियों का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे की कार्रवाई संबंधित विभागों की रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।

Also Read- Lucknow: 'ओडीओसी' पर दुनिया चखेगी UP का असली स्वाद: आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा और काशी की मलइयो अब वैश्विक पहचान की ओर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow