Sambhal: अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की सख़्ती: ओबरी में फर्जी क्लीनिक बंद, सील अस्पताल से जुड़ा मेडिकल स्टोर वेल्डिंग कर सील। 

नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने शनिवार को सीएचसी असमोली के चिकित्सा अधीक्षक हेमंत एवं उनकी टीम के साथ असमोली ब्लॉक के

Jan 24, 2026 - 23:20
30 Views
Sambhal: अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की सख़्ती: ओबरी में फर्जी क्लीनिक बंद, सील अस्पताल से जुड़ा मेडिकल स्टोर वेल्डिंग कर सील। 
अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की सख़्ती: ओबरी में फर्जी क्लीनिक बंद, सील अस्पताल से जुड़ा मेडिकल स्टोर वेल्डिंग कर सील। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने शनिवार को सीएचसी असमोली के चिकित्सा अधीक्षक हेमंत एवं उनकी टीम के साथ असमोली ब्लॉक के ग्राम ओबरी में मोनी द्वारा संचालित एक क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में अफसाना नामक महिला बुखार की दवा लेने आई हुई मिली। मौके पर जाने आलम और मोनी पाल नामक महिला भी उपस्थित थीं, जो मरीजों का इलाज कर रही थीं। निरीक्षण के समय जाने आलम मौके से फरार हो गए।

नगर मजिस्ट्रेट द्वारा क्लीनिक संचालिका मोनी पाल से संचालन संबंधी वैध अभिलेख व शैक्षिक योग्यता के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सकीं। जांच में यह भी पाया गया कि क्लीनिक किसी मान्य अस्पताल के रूप में नहीं, बल्कि एक दुकान में अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। इन गंभीर अनियमितताओं के चलते मौके पर ही क्लीनिक को बंद करा दिया गया तथा चिकित्सा विभाग को विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट ने ग्राम ओवरी में स्थित अरशद क्लिनिक का निरीक्षण किया, जिसे पूर्व में अवैध संचालन के कारण सील किया गया था। निरीक्षण में मुख्य सील सुरक्षित पाई गई, लेकिन सील किए गए दरवाजे के बगल में स्थित मेडिकल स्टोर को पास के मकान से अंदर से खोलकर संचालन किए जाने के संकेत मिले। मौके पर कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। इस पर नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने संबंधित मेडिकल स्टोर के शटर को बाहर से वेल्डिंग कराकर बंद करा दिया, ताकि सील किए गए अस्पताल का किसी भी रूप में संचालन न हो सके। इसके अतिरिक्त ग्राम टांडा कोठी में स्थित ‘मदर हेल्थ केयर’ का भी निरीक्षण किया गया, जो पूर्व में सील किया जा चुका है। निरीक्षण में उक्त अस्पताल की सील पूर्ववत सुरक्षित पाई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध क्लीनिकों और फर्जी इलाज के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस: गुजरात के लोक भवन में भव्य आयोजन, ए.के. शर्मा ने की विकास यात्रा की सराहना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow