Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कृषि विभाग की बैठक। 

जिलाधिकारी ने एक एक करके जनपद की रबी, खरीफ व जायद फसलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित कुछ प्रगतिशील किसानों से भी बात...

Jun 16, 2025 - 16:49
 0  68
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कृषि विभाग की बैठक। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कृषि विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्नत कृषि को जनपद में प्रोत्साहित किया जाये। जनपद में एफपीओ के माध्यम से फूलों की खेती को प्रोत्साहित किया जाये। कम से कम 5 एफपीओ को फूलों की खेती के लिए तैयार किया जाये। इन एफपीओ को सरकार की पॉलीहाउस योजना से आच्छादित किया जाये। जनपद में मशरूम की खेती को बढ़ावा दिया जाये। शिमला मिर्च व काला गाजर को प्रोत्साहित किया जाये ताकि किसानों की आय बढ़ सके। खाद्य प्रसंस्करणको बढ़ावा दिया जाये। केले के किसानों को छोटे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिये प्रोत्साहित किया जाये। मटर के विपणन व प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाये। 

प्रतिदिन जनपद में खाद की उपलब्धता की सूची प्रेषित की जाये। एक कंट्रोल की स्थापना की जाये जिस पर शिकायतें प्राप्त की जाएं। खाद की कालाबाजारी व अधिमूल्यन न होने दिया जाये। जिन वेंडर के पास पीओएस सुविधा न हो, उनका लाइसेंस निरस्त किया जाये। मक्का के क्रय केन्द्र जल्द शुरू किये जाएं। मक्का के क्षेत्र में एफपीओ का गठन कराया जाये। फसल बीमा से अधिक से अधिक किसानों को आच्छादित किया जाये। किसानों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाये। जिन किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड जारी किये गए हैं उनको अनुकूल फसलों के लिए प्रोत्साहित किया जाये।

Also Read- Hardoi News: हरदोई में पेट्रोल पंप पर विवाद- युवती ने तानी लाइसेंसी रिवॉल्वर, परिवार सहित FIR दर्ज।

जिलाधिकारी ने एक एक करके जनपद की रबी, खरीफ व जायद फसलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बैठक में उपस्थित कुछ प्रगतिशील किसानों से भी बात की। उपनिदेशक कृषि सतीश कुमार पाठक ने जनपद में होने वाली प्रमुख फसलों के बारे में जिलाधिकारी को विस्तार से बताया। मत्स्य विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित किया जाये। निष्क्रिय मत्स्यजीवी समितियों को समाप्त किया जाये। लक्ष्य के अनुरूप मत्स्य पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाये जाएं। गन्ना विकास विभाग को निर्देश दिए कि जनपद में गन्ने की खेती को प्रोत्साहित किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।