Hardoi News: अधिकारियों ने योग के माध्यम से सीखे मानसिक व शारीरिक थकान दूर करने के तरीके। 

जिलाधिकारी ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग से तन के साथ ही मन भी स्वस्थ रहता ...

Jun 16, 2025 - 16:55
49 Views
Hardoi News: अधिकारियों ने योग के माध्यम से सीखे मानसिक व शारीरिक थकान दूर करने के तरीके। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की उपस्थिति में योगा प्रशिक्षक विनीता पांडे ने योगा के माध्यम से मानसिक व शारीरिक थकान को दूर करने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियो को कुर्सी पर बैठकर करने वाले आसनों के बारे में बताया। उन्होंने एक जगह बैठकर हाथों व पैरों की क्रिया से सम्बंधित आसनों के बारे में बताया।

Also Read- Hardoi News: हरदोई में पेट्रोल पंप पर विवाद- युवती ने तानी लाइसेंसी रिवॉल्वर, परिवार सहित FIR दर्ज।

जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने उनके साथ योगाभ्यास किया। विनीता पांडे ने सूर्य नमस्कार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने पेट की समस्याओं को दूर करने वाले आसनों की जानकारी दी। योगाभ्यास की समाप्ति भ्राम्बरी प्राणायाम व ॐ की ध्वनि के साथ हुई। अन्त में शांति पाठ किया गया। जिलाधिकारी ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग से तन के साथ ही मन भी स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow