Hardoi News: कृषक गोष्ठी का आयोजन, किसानों को निःशुल्क वितरित की गई तिल बीज मिनीकिट। 

कृषकों को सम्बोधित करते हुये कृषकों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती व नवाचार तकनीक अपनाने हेतु प्रेरित किया जिससे कृषक खेती की...

Jun 16, 2025 - 17:07
54 Views
Hardoi News: कृषक गोष्ठी का आयोजन, किसानों को निःशुल्क वितरित की गई तिल बीज मिनीकिट। 

Hardoi News: विकासखण्ड टोडरपुर के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्याम बाबू त्रिवेदी, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख, टोडरपुर द्वारा दीप प्रज्जवलन करके एवं कृषकों को निःशुल्क तिल बीज मिनीकिट वितरित करते हुये किया गया। 

उक्त मौके पर प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख, टोडरपुर द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुये कृषकों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती व नवाचार तकनीक अपनाने हेतु प्रेरित किया जिससे कृषक खेती की लागत में कमी लाकर अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। अजय कुमार तिवारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), टोडरपुर द्वारा कृषकों को खरीफ फसलों की उन्नत किस्में एवं बीज उपचार विधि, डी०एस०आर० विधि से धान बीज की बुवाई तथा जैविक खेती पद्धतियों, सिंचाई प्रबन्धन और जल संरक्षण के उपाय बताये गये तथा साथ ही पीएम-किसान, फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, डिजिटल क्राप सर्वे आदि की जानकारी कृषकों को दी गयी। 

उक्त कार्यक्रम में प्रेमचन्द्र कुशवाहा, सलाहकार, एन०एफ०एस०एम०, हरदोई द्वारा कृषकों को मृदा परीक्षण की आवश्यकता और उसके आधार पर उर्वरक प्रबन्धन की जानकारी दी गयी। मृदा परीक्षण द्वारा हम खेत की मिट्टी में पोषक तत्वों की स्थिति जान सकते हैं तथा उसी आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग कर कृषक अपनी फसल की उपज व गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। विश्वन कुमार, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार, टोडरपुर द्वारा कृषकों को श्री अन्न की बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा श्री अन्न की फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट तथा उनकी प्राकृतिक/जैविक विधि से नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में अरविन्द कुमार, खण्ड विकास अधिकारी टोडरपुर एवं कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी एवं काफी संख्या में कृषक भाई उपस्थित रहे। अतः कार्यक्रम के अन्त में अजय कुमार तिवारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), टोडरपुर द्वारा आये हुये किसानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त के अतिरिक्त विकासखण्ड शाहाबाद के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में भी कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Also Read- Hardoi News: अधिकारियों ने योग के माध्यम से सीखे मानसिक व शारीरिक थकान दूर करने के तरीके।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि त्रिपुरेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख, शाहाबाद द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। जिसमे कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिये प्रोत्साहित किया गया कर्मचारियों द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उक्त कार्यक्रम के मौके पर कृषि विभाग के समस्त कर्मचारियों सहित भारी संख्या में कृषक भाई उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow