Bazpur: तेलीपुरा नहर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे, अतिक्रमण हटाया जाए

ग्राम नन्दपुर नर का टोपा कॉलोनी के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपकर तेलीपुरा नहर की भूमि पर कथित अवैध

Jul 29, 2026 - 16:59
27 Views
Bazpur: तेलीपुरा नहर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे, अतिक्रमण हटाया जाए
तेलीपुरा नहर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे, अतिक्रमण हटाया जाए

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

​बाजपुर। ग्राम नन्दपुर नर का टोपा कॉलोनी के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपकर तेलीपुरा नहर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे, अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
​ग्रामीणों का कहना है कि केशोवाला मोड़ से निकलकर नन्दपुर नर का टोपा कॉलोनी होते हुए बहादुरगंज गुरुद्वारे तक जाने वाली तेलीपुरा नहर की दोनों ओर कुछ लोगों ने नहर की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर खेती शुरू कर दी है। आरोप है कि नहर की भूमि पर यूकेलिप्टस के पेड़ भी लगाए गए हैं। साथ ही नहर किनारे लगे पुराने सेमल और शीशम के पेड़ों को भी काट दिया गया है।
​ग्रामीणों ने मांग की है कि राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम से नहर की पैमाइश कराई जाए, अवैध कब्जों को हटाया जाए तथा जिन लोगों द्वारा पेड़ों की कटाई की गई है, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार रिकवरी और कानूनी कार्रवाई की जाए।
​ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में नहर की भूमि पर कब्जे और बढ़ सकते हैं। इस मौके पर विक्की, सुरेश, बन्नू, रामपाल, किसन आदि मौजूद थे।

Also Read- Bazpur: शुगर फैक्ट्री के करोड़ों के स्क्रैप घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर श्रमिकों ने दिया धरना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow