Lucknow : सरकारी दुकानों पर कब्जे की पुष्टि के बाद भी प्रशासन मौन, समाधान दिवस की शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई
शिकायतकर्ता सत्यम पाण्डेय ने बताया कि उनकी शिकायत पर एडीएम ने जांच कराई थी, जिसमें सरकारी दुकानों पर कब्जे की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीम भी बनाई, लेकिन हफ्तों बीतने के
लखनऊ की नगर पंचायत इटौंजा में सरकारी दुकानों पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। करीब एक माह पहले संपूर्ण समाधान दिवस में सभासदों ने इसकी शिकायत की थी, जिसकी जांच में दुकानों पर अवैध कब्जे की बात सही पाई गई। इसके बावजूद अब तक प्रशासन ने दुकानों को खाली कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सभासदों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन नवनिर्मित दुकानों को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया जाए और इन्हें नियम के अनुसार आवंटित या नीलाम किया जाए।
शिकायतकर्ता सत्यम पाण्डेय ने बताया कि उनकी शिकायत पर एडीएम ने जांच कराई थी, जिसमें सरकारी दुकानों पर कब्जे की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की टीम भी बनाई, लेकिन हफ्तों बीतने के बाद भी जमीन खाली नहीं कराई जा सकी। स्थानीय प्रतिनिधि लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, पर उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। इस संबंध में तहसीलदार शरद सिंह का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में है और जल्द ही टीम भेजकर अवैध कब्जा हटवाया जाएगा।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









