Kanpur News: सेना को दुश्मनों के हमले से बचाएगा एनालक्ष, आईआईटी कानपुर में एनालक्ष का हुआ इनोवेशन। 

आईआईटी कानपुर को एक और बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है दरअसल आईआईटी ने एक ऐसा मेटा मटेरियल रिसर्च किया है जोकि सेना पर आसमान से .......

Nov 27, 2024 - 11:23
83 Views
Kanpur News: सेना को दुश्मनों के हमले से बचाएगा एनालक्ष, आईआईटी कानपुर में एनालक्ष का हुआ इनोवेशन। 

कानपुर। आईआईटी कानपुर को एक और बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है दरअसल आईआईटी ने एक ऐसा मेटा मटेरियल रिसर्च किया है जोकि सेना पर आसमान से होने वाले हमलों में मदद करेगा, मंगलवार दोपहर आईआईटी कानपुर में इस मेटा मेटेरियल का इनोवेशन किया गया, जिसमे एयर इंडिया के सेंट्रल  कमांडर समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।

बताते चले कि मीडिया से बात करते हुए आईआईटी के रिसर्चर सुदेह भटाचार्य ने बताया कि इस मेटा पदार्थ को एनालक्ष का नाम दिया गया है जिसकी भारतीय सेवा और बॉर्डर पर टेस्टिंग भी की जा चुकी है, इससे किसी बंकर, जीप या वेपंस को कवर किया जा सकता है। जिसे आसमान से कोई भी रडार डिटेक्ट नहीं कर सकती, वही आईआईटी कानपुर ने इस एनालक्ष को मेटा कंपनी के साथ शेयर किया है, जो कि बड़े स्तर पर इसकी सप्लाई भारतीय सेना को करेगी, बता दे की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आईआईटी कानपुर आने के बाद डिफेंस के क्षेत्र में भी आईआईटी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow