Hathras News: संघ द्वारा  रंगोत्सव एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन।

सामाजिक समरसता गतिविधि के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सिकंदरा राव कस्बा में आयोजित रंगोत्सव एवं विराट कवि...

Mar 18, 2025 - 23:10
38 Views
Hathras News: संघ द्वारा  रंगोत्सव एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन।
आयोजित कार्यक्रम में कविता पाठ करते कवि 
Hathras News: सामाजिक समरसता गतिविधि के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सिकंदरा राव कस्बा में आयोजित रंगोत्सव एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में आर्यपुत्र धर्मेन्द्र  जिला प्रचारक आंवला की अध्यक्षता में किया गया। जिसका संचालन शिवम कुमार आजाद ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में रवि प्रकाश जी जिला प्रचारक हाथरस विशिष्ठ अतिथि विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा , ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेन्द्र पाल सिंह  (पीलू भैया) ने मां सरस्वती के सामने माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी अतिथि,समाजसेवियों कवियों को आयोजकों द्वारा सम्मानित  किया ।सरस्वती वन्दना से कवयित्री गीता सिंह गीत ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

आर्यपुत्र धर्मेन्द्र  जिला प्रचारक आंवला ने... 
सिर पर सीताराम फिकर फिर क्या करना।
तेरे बिगडे बनेंगे काम फिकर फिर क्या करना।।
लखनऊ से पधारी कवयित्री हेमा पांडे ने... 
देके कसम लबो को मैंने सी लिया मगर
आँखों से हाल ए दिल तो छुपाया नहीं गया।
शिकोहाबाद से पधारे कवि राजेश आर्य  ने... 
राम जी का घर तो बन गया अवध में
श्याम जी के घर की हो रही तैयारी है।
कवि महेश यादव संघर्षी  ने.... 
रंग रंग के रंग जानो रंग की रंगोली है।
प्रेम रंग जीवन में भरलो होली सो होली है।।
अलीगढ से पधारे हास्य कवि मणि मधुकर मूसल जी ने... 
खत्म हो गई रगडी रगडा।
रहा नहीं है कोई झगड़ा।।
आगरा से पधारे कवि भगवान सहाय जी ने...
परशुराम के जैसा फिर से परस उठाना ही होगा।
भारत से आतंकवाद का वंश मिटाना ही होगा।।
कवयित्री गीता सिंह गीत जी ने... 
उमड़ेंगे जज़्बात हमारे होली में।
रंग बिरंगे गात हमारे होली में।।
कवि कुमार शिव 'संभव' जी ने.... 
प्रेम की पहली होली होगी।
दिल से हमने खेली होगी।।
 Also Read- Hathras News: बिसावर घटना को लेकर विहिप प्रतिनिधि मंडल मिला डीएम से, सौंपा ज्ञापन।
इनके अलावा हास्य कवि देवेन्द्र दीक्षित शूल जी, विवेकशील राघव जी, प्रमोद विषधर जी, शिवम कुमार "आजाद" जी ने शानदार काव्य पाठ किया। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डा.विष्णु सक्सैना,तहसील प्रचारक तुलसीदास जी  सिकंदरा राव, रामकिशन जी जिला कार्यवाह हाथरस, प्रदीप गर्ग जी, पंकज शर्मा खण्ड कार्यवाह, नगर संघचालक प्रवीन जी, सह नगर संघचालक मनोज जी  प्रधानाचार्य सुभाष जी,निरंजन lलाल जी और राष्ट्रीय सेविका समिति की बहने शिल्पा जी महेश्वरी,नगर कार्यबहिका सुमन मल्होत्रा जी, सुधा जी चौहान, मीरा माहेश्वरी,आरती जी त्रिर्वेदी, संतोष पौरुष जी,रश्मि जी,शिवानी जी, अवधेश जी,अखिल जी,जयपाल जी,बीरेश शर्मा, राजीव, शिव कुमार गाँधी, नागेन्द्र सिंह चौहान, रिंकू यादव, ,आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow