Hathras News: बिसावर घटना को लेकर विहिप  प्रतिनिधि मंडल मिला डीएम से, सौंपा ज्ञापन।

जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गया है कि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिससे यह नजीर बन जाये और आगे कोई ऐसा....

Mar 18, 2025 - 22:59
51 Views
Hathras News: बिसावर घटना को लेकर विहिप  प्रतिनिधि मंडल मिला डीएम से, सौंपा ज्ञापन।
डीएम को ज्ञापन देते विहिप  प्रतिनिधि मंडल
Hathras News:  कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में हुई 7 वर्षीय बच्ची के साथ कुकृत्य की घटना को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय से मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।विश्व हिंदू परिषद द्वारा आज बिसावर की घटना को लेकर जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गया है कि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिससे यह नजीर बन जाये और आगे कोई ऐसा करने की सोच भी न सके। आरोपी के मकान को नेस्तनाबूद किया जाये और ऐसे  कुकृत्य करने वाले के समाज व उससे  संबंध रखने वाले निकटतम साथियों पर भी निगरानी रखी जाए।
पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। इसका मुकद्दमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, जिससे अपराधी को जल्द सजा सुनिश्चित हो अन्यथा की स्थिति में संगठन समाज को साथ लेकर आंदोलन को बाध्य होगा, जिसकी‌ सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
Also Read- Hathras News: छात्राओं से यौन शोषण मामले में पुलिस व फोरेंसिक टीम ने की जांच।
इस पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने प्रतिनिधिमंडल  को पूर्ण रुप से अस्वस्त किया और कहा कि कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी, जो मांगे रखी है, उसको पूर्ण किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश कूलवाल,  जिला उपाध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, बजरंग दल विभाग सह संयोजक हर्षित गौड़, मनोज वार्ष्णेय, देवेश, विष्णु, छोटू ,पंकज, सुमित आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow