Hathras News: आरोपी प्रोफेसर एवं बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सजा की मांग।

अनगिनत छात्राओं के साथ गलत कृत्य किए जाते हैं 65 से अधिक अश्लील वीडियो मिलते हैं और जब शिक्षक की भक्षक बन जाए और उनके खिलाफ...

Mar 18, 2025 - 22:53
47 Views
Hathras News: आरोपी प्रोफेसर एवं बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को कड़ी सजा की मांग।
ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी 
Hathras News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन ओ.सी. कलेक्ट्रेट को सोपा जिसमें मांग की कि हाथरस जनपद के बागला कॉलेज में जिस प्रकार एक शिक्षक के द्वारा छात्राएं उत्पीड़न की शिकार होती रही और छात्राओं के शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती अनगिनत छात्राओं के साथ गलत कृत्य किए जाते हैं 65 से अधिक अश्लील वीडियो मिलते हैं और जब शिक्षक की भक्षक बन जाए और उनके खिलाफ निरंतर शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई ना की जाए तो सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे का कोई महत्व नहीं रहता और यह प्रतीत होता है यह केवल नारा हैं, जमीनी स्तर पर बेटियों की सुरक्षा नहीं है माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा के मंदिर में उनके सुरक्षित एवं भविष्य के लिए भेजते हैं और जब बेटियां विद्यालयों में सुरक्षित नहीं है तो यह कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ शासन प्रशासन की प्रक्रिया पर भी प्रश्न चिन्ह लगाता है।
अतः इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होने सादाबाद के गांव बिसावर छोटी बच्ची के साथ हुई घटना के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि बेटी को अच्छे से अच्छे चिकित्सा संस्थान में इलाज एवं बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु उसे पर्याप्त उचित मुआवजे उसके परिवार को प्रदान किया जाए एवं एसे दरिंदो के खिलाफ पुलिस द्वारा मजबूत से मजबूत साक्ष जुटाकर कोर्ट में चार्ज शीट के साथ तत्काल पेश करें।े

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow