Hardoi News: तत्सत सेवा संस्थान के कलाकारों ने मचाई धूम,  हरदोई मेला महोत्सव में विराट कवि सम्मेलन 29 को। 

हरदोई महोत्सव में तत्सत सेवा संस्थान के कलाकारों ने अपनी परिस्थितियों से धूम मचाई । संस्था के अध्यक्ष....

By INA News Desk
Dec 28, 2024 - 14:08
47 Views
Hardoi News: तत्सत सेवा संस्थान के कलाकारों ने मचाई धूम,  हरदोई मेला महोत्सव में विराट कवि सम्मेलन 29 को। 

हरदोई। शहर के नुमाइश मैदान में चल रहे हैं हरदोई मेला महोत्सव में शुक्रवार की शाम सीतापुर से आए तत्सत सेवा संस्थान के कलाकारों के नाम रही। हरदोई महोत्सव में तत्सत सेवा संस्थान के कलाकारों ने अपनी परिस्थितियों से धूम मचाई । संस्था के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव जी के निर्देशन में अनूप निषाद  ने 'अरे दीवानों , मैं से मीना से न सकी से, गोला से चल कर आयीं आरती राठौर  ने ये शमा ,आओ हुज़ूर,बिसवां से पधारे अम्बर तूफानी ने ये तो सच है कि भगवान है, अभय श्रीवास्तव ने जीना यहां ,किसी की मुस्कराहटों , विवेक निषाद  ने पल पल, और संदीप अग्निहोत्री ने गुलाबी आंखें तू किसी और कि जिंदगी में गा कर धूम मचाई।

तत्सत सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव जी ने हरदोई महोत्सव की कमेटी को इतना बड़ा मंच प्रदान करने के लिए कमेटी का धन्यवाद किया। हरदोई महोत्सव की कमेटी के द्वारा तत्सत सेवा संस्थान को मोमेंटो देकर संस्था का सम्मानित किया। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य आयोजक रवि किशोर गुप्ता,आयुषी रस्तोगी, नवल किशोर, करुणा शंकर द्विवेदी ,अजीत शुक्ला, रंजन सिंह ,अक्षय प्रताप सिंह, मनिका गुप्ता ,खुशबू टंडन ,प्रीति सिंह, शिवा सक्सेना, विशेष कश्यप, सोनू गुप्ता ,विपिन, शिवानी ,अमन ,शरद ,गुलशन व अभिषेक आदि रहे।

Also Read- Viral News: दोस्त को बचाने के लिए दोस्त ने लगा दी जान की बाजी, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी।

  • स्केचिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

हरदोई मेला महोत्सव में शुक्रवार को दिन के समय मणिका गुप्ता व खुशबू टंडन के संयोजन आयोजित स्केचिंग प्रतियोगिता में अनुराग ,आयुषी ,सम्राट ,सारा, अवनी  व आदित्य सहित 16 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका निपुण सोमवंशी व अनुराग कुमार शर्मा ने निभाई।

  • हरदोई मेला महोत्सव में कवि सम्मेलन 29 को

हरदोई मेला महोत्सव में दिनांक 29 दिसम्बर दिन रविवार को शाम पांच बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मैनपुरी से गीतकार सतीश मधुप, दिल्ली से हास्य कवि सुनहरी लाल तुरन्त, लखनऊ से व्यंग्यकार मुकुल महान, रीवा मध्य प्रदेश से हास्य कवि अमित शुक्ल, लखनऊ से वीर रस के कवि प्रख्यात मिश्र, बाराबंकी से श्रृंगार रस की कवयित्री शशि श्रेया व फर्रुखाबाद से गीतकार उत्कर्ष अग्निहोत्री काव्यपाठ करेंगे।  संयोजक कवि अजीत शुक्ल ने बताया कि इन कवियों के साथ ही काव्य पाठ प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित श्रृंगार रस की नवोदित कवयित्री आकांक्षा त्रिपाठी भी काव्यपाठ करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow