Uttarakhand News: दिव्यांगों को बाँटे सहायक उपकरण व्हीलचेयर एवं मोटराइसज ट्राई साइकिले।  

एलिम्को के सहयोग से जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह मे ट्राईसाईकिल व्हीलचेयर तथा मोटर राइसज साइकिल ...

Dec 4, 2024 - 16:45
 0  48
Uttarakhand News: दिव्यांगों को बाँटे सहायक उपकरण व्हीलचेयर एवं मोटराइसज ट्राई साइकिले।  

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

बाजपुर: खंड विकास कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत एलिम्को के सहयोग से जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह मे ट्राईसाईकिल व्हीलचेयर तथा मोटर राइसज साइकिल 153 दिव्यांगों को वितरण किए गए।भारतीय स्टेट बैंक ने सीएसआर मद से 37.52, लाख रूपये लागत के कृत्रिम सहायक उपकरण 153 दिव्यांगों को निःशुल्क वितरित किए ब्लाॅक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए यह उपकरण न केवल गतिशीलता और पहुँच को बढ़ावा देगें,बल्कि सशक्तिकरण और अन्य चीजों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।एसबीआई का यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों को आसानी से जीवन यापन करने और आवागमन में आसानी से आगे बढ़ाने में सहायता कर रहा है।जो इन लोगों को समाज और रोजगार में अधिक सक्रिय रूप से शामिल होने में सक्षम बनाएगा।

एसबीआई प्रबंधक लोकेश पंत ने संबोधित करते हुए कहा हमारे बैंक की जहां भी आवश्यकता समाज कल्याण विभाग को पड़ेगी वहां हम सहयोग करते रहेंगे और आगे भी कई स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे।जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने संबोधित करते हुए कहा एसबीआई बैंक के सहयोग से समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को व्हीलचेयर ट्राईसाईकिल,मोटराइसज ट्राईसाईकिल.कानों की मशीन, बैसाखी अन्य उपकरण उपलब्ध कराय जा रहे हैं।

Also Read- Uttarakhand News: बंद मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी आभूषण सहित लाखों की चोरी।

पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिव्यांगों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा बिना भेदभाव के सरकार कार्य कर रही है दिव्यांगों को उपकरण देकर उन्हें गति प्रदान कर रही है यह उपकरण दिव्यांगों के जीवन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जो भी दिव्यांग रह गई है वह अपना रजिस्ट्रेशन करा ले अगली बार कार्यक्रम में उनको व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।