Ballia News: आखिर परिवहन मंत्री के भाई ने सच बोल ही दिया की साधारण से दिखने वाले यही नाविक ही लोगों की जान बचाते हैं। 

खेल कुंभ के तहत आयोजित विधायक नवकायान प्रतियोगिता मे धोर लापरवाही दिखाई दी कि बिना सेफ्टी जैकेट के ही प्रतियोगिता...

By INA News Desk
Jan 28, 2025 - 15:57
177 Views
Ballia News: आखिर परिवहन मंत्री के भाई ने सच बोल ही दिया की साधारण से दिखने वाले यही नाविक ही लोगों की जान बचाते हैं। 


Report-.S.Asif Hussain zaidi.

बलिया; खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां, सदर विधायक खेल कुंभ के तहत आयोजित विधायक नवकायान प्रतियोगिता मे धोर लापरवाही दिखाई दी कि बिना सेफ्टी जैकेट के ही प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस लापरवाही के बारे प्रतियोगिता मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह से जब प्रेस प्रतिनिधियों ने पूछा कि, बगैर सेफ्टी बेल्ट के इस प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न कराया गया है।

संयोग ही है कि कोई दुर्घटना नहीं हुई, और अगर कोई दुर्घटना हो जाती तो ना ही यहां कोई एक्सपर्ट की टीम ही है ना ही (N.D.R.F) मौजूद है। नाही प्रतियोगिता प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले खिलाड़ियों के लिए कोई सेफ्टी जैकेट दी गई है। तो मंत्री प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह का जवाब सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

Also Read- Maha Kumbh 2025: गृहमंत्री अमित शाह ने श्रृंगेरी, पुरी और द्वारिका पीठ के शंकराचार्यों का लिया आशीर्वाद

मंत्री प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि , यही साधारण से दिखने वाले नाविक ही लोगों की जान बचाते हैं। प्रतियोगिता को आयोजित करने वालों की कमीयों को कितनी सुंदरता से मंत्री प्रतिनिधि सिंह स्वयं प्रतियोगिता आयोजित करने वाले आयोजकों की सुरक्षा में शब्दों से बचाव करते नजर आए। आपको बता दे की यह विधायक खेल कुंभ के तहत आयोजित प्रतियोगिता श्रीरामपुर घाट बलिया में संपन्न हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow