Hardoi News: आम के बागों में तना छेदक का प्रकोप,  बागवान ऐसे करें बचाव। 

जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया इस समय आम के बागों में तना छेदक का प्रकोप हो रहा है। बागवानों को सावधान करते हुए कहा....

Nov 15, 2024 - 19:38
84 Views
Hardoi News: आम के बागों में तना छेदक का प्रकोप,  बागवान ऐसे करें बचाव। 

हरदोई: जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया इस समय आम के बागों में तना छेदक का प्रकोप हो रहा है। बागवानों को सावधान करते हुए कहा, तना छेदक कीट आम के साथ अंजीर, शहतूत के वृक्षों को भी नष्ट कर देता है। बताया तना छेदक की टांगे एवं एंटीना काफी लंबे होते हैं, सूड़ियां छह से आठ सेंटीमीटर लंबी होती हैं। ये सूड़ियां लकड़ी के तने में प्रवेश कर उसे काट देती हैं।

Also read- Hardoi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह- गुणवत्ताहीन सामग्री देखकर भड़के डीएम, बोले किसी कीमत पर नहीं छोड़ूंगा।

तना छेदक से प्रकोपित तने एवं शाखाएं कमजोर हो जाती हैं, पत्तियां गिरने लगती हैं और तेज हवा में तने टूट जाते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया प्रकोपित तनों एवं शाखाओं को काट कर जला दें, सुराखों पर बुरादा हटा कर मिथाइल पैराथिया इमल्शन डाल कर मिट्टी से बंद कर दें। बुरादा निकल रहे स्थान पर इमिडाक्लोप्रिड नामक दवाई को रुई से भिगोकर छेद वाले स्थान से अंदर कर दें एवं सुराख को मिट्टी से बंद कर दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow