Hardoi News: 21 सूत्रीय लंबित मांगो को लेकर नाराज अभाविप ने सिनेमा चौराहा पर लगाया जाम, डीएम ने दिया आश्वासन।

अवैध रूप से संचालित कालेज एवं कोचिंग सेंटर, सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा ट्यूशन पढ़ाने, अवैध हास्पिटल एवं पैथालाजी सहित....

By INA News Desk
Nov 15, 2024 - 19:30
47 Views
Hardoi News: 21 सूत्रीय लंबित मांगो को लेकर नाराज अभाविप ने सिनेमा चौराहा पर लगाया जाम, डीएम ने दिया आश्वासन।
Advertisement
Advertisement

हरदोई: अवैध रूप से संचालित कालेज एवं कोचिंग सेंटर, सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा ट्यूशन पढ़ाने, अवैध हास्पिटल एवं पैथालाजी सहित 21 सूत्रीय लंबित मांगो को लेकर नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सिनेमा चौराहा पर जाम लगा दिया।

सिनेमा चौराहा पर घंटों डटे रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे जिला सह संयोजक अभिकेश ने बताया सीएसएन कालेज में छात्रावास एवं साइकिल स्टैंड के पास जल भराव होता है। जीडीसी महाविद्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है, कृषि महाविद्यालय का संचालन अब तक नहीं हो पाया है, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन एवं अन्य सामग्री की आपूर्ति में गड़बड़ी दूर की जाएं।

Also Read- Hardoi News: निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग- बिलग्राम एवं संडीला तहसील क्षेत्र के युवाओं का भी होगा अभ्युदय

कई अन्य मांगो को लेकर अड़े कार्यकर्ताओं को शहर कोतवाल और सीओ सिटी ने मनाने का प्रयास किया किंतु कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया एवं जांच कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अदिति पाल, सुमित सोमवंशी, हर्षित मिश्रा, पुनीत सिंह, रामजी शुक्ला, सार्थक मिश्रा, दिव्यांश चौहान, प्रियांशु सिंह, प्रखर सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, कीर्ति पाल, आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement