Hardoi News: ओ लेवल एवं ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स का मौका, जल्दी करें आवेदन।

जिलाअधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया एक लाख वार्षिक आय सीमा वाले इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, 18 वर्ष से 35 वर्ष तक....

By INA News Desk
Nov 15, 2024 - 19:22
119 Views
Hardoi News: ओ लेवल एवं ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स का मौका, जल्दी करें आवेदन।
Advertisement
Advertisement


हरदोई: पिछड़ा वर्ग के युवक युवतियों के पास भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं में ओ लेवल एवं ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स करने का मौका है। जिलाअधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया एक लाख वार्षिक आय सीमा वाले इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवा प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए 10 नवंबर तक का मौका है। 

Also read- Hardoi News: निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग- बिलग्राम एवं संडीला तहसील क्षेत्र के युवाओं का भी होगा अभ्युदय

प्रशिक्षण लेने वाले युवक युवतियों को इस वित्तीय वर्ष में किसी अन्य शैक्षिक पाठयक्रम में प्रवेश नहीं लेना होगा। अगर ऐसा होता है तो प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। बताया प्रशिक्षण के लिए गंगा सागर इंस्टीटयूट, हरदोई कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीटयूट, टेक्निकल डेवलपमेंट ट्रेनिंग इंस्टीटयूट संस्थाओं का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement