Hardoi News: स्काउटिंग कैंप सिखाता है अनुशासन, विश्वास और विनम्रता का पढ़ाया गया पाठ। 

विद्यालय के प्रबंधक अनिल वर्मा ने बच्चों को सत्य, ईमानदारी , विश्वास, विनम्रता और साहस के पथ पर चलते हुए अपनी अलग पहचान बनाने को कहा....

Nov 15, 2024 - 19:47
32 Views
Hardoi News: स्काउटिंग कैंप सिखाता है अनुशासन, विश्वास और विनम्रता का पढ़ाया गया पाठ। 

हरदोई। नारायण पब्लिक इंटर कालेज जगदीशपुर में स्काउट गाइड कब और बुलबुल का त्रिदिवसीय कैंप का समापन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अभय शंकर गौड़ ने बच्चों को देश का कर्णधार बताया। कहा देश का भविष्य आपके कंधों पर है, स्काउट गाइड की शिक्षा प्राप्त कर अनुशासित और प्रकृति प्रेमी बनकर एक आदर्श नागरिक बनना है।

जिला संगठन आयुक्त रमेश चंद्र वर्मा ने नारायण पब्लिक इंटर कालेज में स्काउट गाइड का कैंप लगवाने पर विद्यालय प्रबंधक अनिल वर्मा एवं प्रधानाचार्य प्रिया त्रिपाठी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त बच्चों को हमेशा परिवार, समाज और राष्ट्र में अपनी विश्वसनीयता की पहचान बनाए रखने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक अनिल वर्मा ने बच्चों को सत्य, ईमानदारी , विश्वास, विनम्रता और साहस के पथ पर चलते हुए अपनी अलग पहचान बनाने को कहा।

Also read- Hardoi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह- गुणवत्ताहीन सामग्री देखकर भड़के डीएम, बोले किसी कीमत पर नहीं छोड़ूंगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि, प्रशिक्षकों एवं समस्त बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। शिविर के अंतिम दिवस में तंबू निर्माण, बिना बर्तन का भोजन निर्माण, कब बुलबुल महोत्सव का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर शैलेश प्रकाश ,अंकुल गौतम, सचिन कुमार, चिराग शुक्ला, श्वेता त्रिवेदी, दीपाली मिश्रा और साधना कश्यप ने बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उपस्थित रहने वालों में शिवओम, अंकित, नम्रता, नलिनी,अंजली,पारुल, श्रेया, रीतू, शोभा आदि रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow