प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता गोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार द्वारा सेवा, संस्कार एवं सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य मे आयोजित

By INA News Desk
Jun 19, 2026 - 18:27
110 Views
प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता गोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित
प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता गोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित
Advertisement
Advertisement

हरदोई:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार द्वारा सेवा, संस्कार एवं सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य मे आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला मे आज कृषि विभाग द्वारा कृषि प्रसार केंद्र हरदोई मे प्राकृतिक एवं जैविक खेती जागरूकता गोष्ठी व् कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती व् विशिष्ट अतिथि विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ व् स्मृतिचिन्ह भेंट कर, स्वागत अभिनन्दन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती के लाभ, जैविक उर्वरकों एवं जैविक कीटनाशकों के प्रयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए, कृषि लागत में कमी लाने एवं कृषि आय बढ़ाने हेतु पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली अपनाने हेतु जागरूक किया गया। 


कार्यशाला मे उपस्थित कृषकों को किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करते हुए मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय वृद्धि, भूमि की उर्वरता संरक्षण एवं स्वास्थ्यवर्धक कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है, जो किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भाजपा सरकार द्वारा कृषि व् कृषकों के हित मे संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए, जैविक व् प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया। 

इसी क्रम मे मंचासीन अतिथियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कृषि क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले किसानों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं बीज किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक बीज विकास निगम त्रयम्बक मणि त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश पाठक व् कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह गुड्डू सहित कृषि विशेषज्ञ एवं अन्नदाता किसान उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : SBI के स्मार्ट एग्री कस्टमर सम्मेलन में आधुनिक खेती और कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने पर चर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement