Ayodhya : अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का हंटर, 450 बिस्वा जमीन से हटाया गया कब्जा

प्राधिकरण प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से भू-माफियाओं को कड़ा संदेश दिया है। अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई किसी भी अवैध जमीन या कॉलोनी में न लगाएं। किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले यह जरूर देख लें कि उ

Apr 24, 2026 - 22:59
50 Views
Ayodhya : अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का हंटर, 450 बिस्वा जमीन से हटाया गया कब्जा
Ayodhya : अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का हंटर, 450 बिस्वा जमीन से हटाया गया कब्जा

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवदासपुर, बिरौली और गंजा रोड क्षेत्रों में लगभग 450 बिस्वा भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर इन इलाकों में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर जमीन को मुक्त कराया। जानकारी के मुताबिक, शिवदासपुर में नागेश प्रताप सिंह और रवीश सिंह द्वारा 200 बिस्वा, बिरौली में पिंटू पांडेय, अमरनाथ पांडेय और पंकज सिंह द्वारा 200 बिस्वा तथा गंजा रोड पर रणविजय सिंह द्वारा 50 बिस्वा जमीन पर बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी।

प्राधिकरण प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से भू-माफियाओं को कड़ा संदेश दिया है। अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई किसी भी अवैध जमीन या कॉलोनी में न लगाएं। किसी भी प्लॉट को खरीदने से पहले यह जरूर देख लें कि उसका नक्शा या ले-आउट विकास प्राधिकरण से पास है या नहीं। बिना मंजूरी के खरीदी गई जमीनों पर हुए निर्माण को अवैध माना जाएगा और भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण का उद्देश्य शहर का सुनियोजित विकास करना और अवैध कॉलोनियों के जाल को रोकना है।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow