Ayodhya : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मातृत्व अवकाश खत्म होने के बाद भी एक्सरे टेक्नीशियन की वापसी नहीं
हैरानी की बात यह है कि चंदा पटेल अपना अवकाश पूरा कर काफी समय पहले काम पर लौट चुकी हैं, लेकिन विनय कुमार सिंह अभी भी जिला कार्यालय में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर ए.के. सिंह ने भी माना कि संबंधित कर्मचारी ने अब तक
अयोध्या के स्वास्थ्य विभाग में एक कर्मचारी की लंबे समय से चली आ रही संबद्धता अब चर्चा का विषय बन गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन विनय कुमार सिंह लगभग दो वर्षों से जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में जमे हुए हैं। दरअसल, जुलाई 2024 में तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें तब जिला कार्यालय भेजा था जब वहां तैनात एक्सरे टेक्नीशियन चंदा पटेल मातृत्व अवकाश पर गई थीं। आदेश में साफ तौर पर लिखा था कि चंदा पटेल के वापस आते ही विनय कुमार सिंह को उनके मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया जाएगा।
हैरानी की बात यह है कि चंदा पटेल अपना अवकाश पूरा कर काफी समय पहले काम पर लौट चुकी हैं, लेकिन विनय कुमार सिंह अभी भी जिला कार्यालय में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर ए.के. सिंह ने भी माना कि संबंधित कर्मचारी ने अब तक केंद्र पर वापस आकर अपनी जिम्मेदारी नहीं संभाली है। इस स्थिति से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नियमों को ताक पर रखकर किसी कर्मचारी को इतने समय तक एक ही जगह पर क्यों टिकाए रखा गया है।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









