Ayodhya : ट्रेन की चपेट में आने से मस्जिद के इमाम की मौत, रेलवे ट्रैक के पास सुरक्षा दीवार न होने पर उठे सवाल
मृतक के भाई मोहम्मद सिराज ने रेलवे प्रशासन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टेढ़ी बाजार पर ओवरब्रिज का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। दीवार न हो
अयोध्या के राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसे में मस्जिद बेगम बल्लास के पेश इमाम मेराज अहमद उर्फ मुन्नू की ट्रेन से कटकर जान चली गई। यह हादसा टेढ़ी बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हुआ जब वह पटरी पार कर रहे थे। मृतक आलमगंज कटरा के रहने वाले थे। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतक के भाई मोहम्मद सिराज ने रेलवे प्रशासन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टेढ़ी बाजार पर ओवरब्रिज का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। दीवार न होने के कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताते हुए मांग की है कि रेलवे ट्रैक की घेराबंदी तुरंत की जाए ताकि भविष्य में किसी और को अपनी जान न गंवानी पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
What's Your Reaction?









