Ayodhya : दो एकड़ खेत में उगाईं कई फसलें, तकनीक और मेहनत से किसान शोभाराम ने पेश की नई मिसाल
शोभाराम ने एक ही खेत में कई फसलें उगाकर नुकसान के जोखिम को कम कर दिया है और अब उन्हें हर मौसम में अच्छी आय मिल रही है। मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के लिए वह जैविक खाद और मल्चिंग तकनीक का प्रयोग क
अयोध्या के सोहावल विकास खंड अंतर्गत मंगलसी गांव के एक छोटे किसान शोभाराम ने अपनी दो एकड़ जमीन पर आधुनिक तकनीक और सूझबूझ से खेती को फायदे का सौदा बना दिया है। पहले पारंपरिक तरीके से खेती करने वाले शोभाराम को बहुत कम कमाई होती थी, लेकिन उन्होंने खेती का तरीका बदला और अब वह दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। उन्होंने अपने खेत में बहुफसली मॉडल अपनाया है, जिसके तहत वह गेहूं, धान, चना, आलू, केला, मिर्च, लहसुन, धनिया, हल्दी, आम, मक्का और गेंदे के फूल जैसी फसलें एक साथ उगा रहे हैं।
शोभाराम ने एक ही खेत में कई फसलें उगाकर नुकसान के जोखिम को कम कर दिया है और अब उन्हें हर मौसम में अच्छी आय मिल रही है। मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के लिए वह जैविक खाद और मल्चिंग तकनीक का प्रयोग करते हैं। फसलों को कीटों से बचाने के लिए उन्होंने महंगे रसायनों के बजाय फेरोमोन ट्रैप और ग्लू ट्रैप जैसी सस्ती व असरदार तकनीकों का सहारा लिया है, जिससे उनकी लागत काफी घट गई है। खेती के साथ-साथ उन्होंने बकरी पालन भी शुरू किया है, जिससे उन्हें अतिरिक्त कमाई के साथ खेतों के लिए अच्छी खाद भी मिल जाती है। आज शोभाराम पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं और उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर सही तकनीक और लगन का साथ हो, तो छोटी जोत से भी बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है।
Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
What's Your Reaction?









