Ayodhya : सरयू नदी में डूबते युवक को जल पुलिस ने बचाया, दी नई जिंदगी

घाट पर मौजूद लोग उसे डूबता देख सहम गए, लेकिन वहां तैनात जल पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी। जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य अपनी टीम के साथ तुरंत नदी में कूद पड़े। पानी की लहरों के बी

Mar 31, 2026 - 22:51
 0  6
Ayodhya : सरयू नदी में डूबते युवक को जल पुलिस ने बचाया, दी नई जिंदगी
Ayodhya : सरयू नदी में डूबते युवक को जल पुलिस ने बचाया, दी नई जिंदगी

अयोध्या के संत तुलसीदास घाट पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में समाने लगा। सुबह का समय था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे थे, तभी अचानक एक चीख सुनाई दी। बिहार का रहने वाला 27 वर्षीय मोहन कुमार स्नान करते समय अनजाने में सुरक्षा घेरा (बैरिकेटिंग) पार कर गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा।

घाट पर मौजूद लोग उसे डूबता देख सहम गए, लेकिन वहां तैनात जल पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी। जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य अपनी टीम के साथ तुरंत नदी में कूद पड़े। पानी की लहरों के बीच कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली इस मदद से मोहन कुमार को नई जिंदगी मिल गई।

मौत के करीब पहुंचकर सुरक्षित वापस लौटे युवक को देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली और पुलिस के साहसिक कार्य की सराहना की। अयोध्या की सरयू नदी में तैनात यह पुलिस टीम लगातार मुस्तैदी से लोगों की सुरक्षा में जुटी रहती है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow