Ayodhya : अयोध्या के मनोहर नगर में जलभराव से बढ़ी मुसीबत, नगर निगम के दावों की खुली पोल
मनोहर नगर के निवासियों को घर से बाहर निकलने के लिए गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें हर दिन इस जोखिम भरे और गंदे रास्ते से निकलना पड़ता है। कॉलोनी की ना
अयोध्या नगर निगम जहाँ एक ओर शहर के विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं उसरू के मनोहर नगर की स्थिति इन दावों की असलियत बता रही है। क्षेत्र की सड़कों पर घुटने तक पानी जमा होने से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। नगर निगम के जनसंपर्क अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं, क्योंकि धरातल पर जनता समस्याओं से जूझ रही है।
मनोहर नगर के निवासियों को घर से बाहर निकलने के लिए गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें हर दिन इस जोखिम भरे और गंदे रास्ते से निकलना पड़ता है। कॉलोनी की नालियां कचरे से पटी पड़ी हैं, जिससे जल निकासी का कोई रास्ता नहीं बचा है। गंदा पानी जमा होने से पूरे इलाके में बदबू फैल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम में कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से जनता में भारी गुस्सा है। जलभराव के कारण इलाके में बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा है। मच्छरों के बढ़ने से डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकालने का इंतजाम किया जाए और सड़कों की हालत सुधारी जाए ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।
Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
What's Your Reaction?









