Sitapur : हल्की बारिश ने नगर पालिका की खराब व्यवस्था उजागर कर दी
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के समय हर साल यही समस्या आती है लेकिन नगर पालिका स्थायी समाधान नहीं कर रही है। करीब दो साल पहले यहां अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे लेकिन उसके बाद सड़क और जल
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। शहर में हुई हल्की बारिश ने नगर पालिका परिषद की व्यवस्थाओं की कमजोरी दिखा दी। व्यस्त मन्नी चौराहे पर थोड़ी बारिश के बाद पानी भर गया जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हुई। कई दोपहिया वाहन फिसल गए और पैदल चलने वाले लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के समय हर साल यही समस्या आती है लेकिन नगर पालिका स्थायी समाधान नहीं कर रही है। करीब दो साल पहले यहां अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे लेकिन उसके बाद सड़क और जल निकासी की कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया। नालियों की सफाई और जल निकासी की ठीक व्यवस्था न होने से थोड़ी बारिश में चौराहा पानी से भर जाता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है ताकि बरसात में नागरिकों को बार-बार परेशानी न हो।
Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन
What's Your Reaction?


