Sitapur : कैप्टन मनोज पांडेय चौक सौंदर्यीकरण के बाद पुलिस चौकी हटने से परेशानी बढ़ी

चौकी हटने के बाद इलाके में कानून व्यवस्था और यातायात पर असर पड़ा है। स्थानीय व्यापारी और लोग बताते हैं कि पुलिस की मौजूदगी कम होने से मारपीट और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल में हो

May 13, 2026 - 22:43
 0  2
Sitapur : कैप्टन मनोज पांडेय चौक सौंदर्यीकरण के बाद पुलिस चौकी हटने से परेशानी बढ़ी
Sitapur : कैप्टन मनोज पांडेय चौक सौंदर्यीकरण के बाद पुलिस चौकी हटने से परेशानी बढ़ी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। कैप्टन मनोज पांडेय चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान गल्ला मंडी पुलिस चौकी को हटा दिया गया। अब पुलिसकर्मी टीन के छप्पर और जर्जर जगह पर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। नगर पालिका ने चौकी का कुछ हिस्सा अतिक्रमण में आने का हवाला दिया था लेकिन पूरा ढांचा हटा दिया गया। चौकी हटने के बाद इलाके में कानून व्यवस्था और यातायात पर असर पड़ा है। स्थानीय व्यापारी और लोग बताते हैं कि पुलिस की मौजूदगी कम होने से मारपीट और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल में होटल क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी हैं।

चौराहे पर पुलिस चौकी न होने से जाम की समस्या बढ़ गई है। स्कूली वाहन और एम्बुलेंस भी फंस जाते हैं। छोटी दुर्घटनाएं और झगड़े आम हो गए हैं। पुलिसकर्मियों को अपराधियों पर नजर रखने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र के लोगों और दुकानदारों ने मांग की है कि गल्ला मंडी पुलिस चौकी को चौराहे पर फिर से स्थापित किया जाए। इससे अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दोनों सुधर सकेंगी।

Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow