Sitapur : अचानक बदला मौसम, तेज आंधी और बारिश से गर्मी से मिली राहत
जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज आंधी चली और आसमान में काले बादल छा गए जिससे दिन में अंधेरा सा माहौल हो गया। धूल भरी तेज हवा के कार
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज आंधी चली और आसमान में काले बादल छा गए जिससे दिन में अंधेरा सा माहौल हो गया। धूल भरी तेज हवा के कारण सड़क पर दिखाई देना मुश्किल हो गया। नेशनल हाईवे पर चल रहे वाहनों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। कम दिखाई देने के कारण वाहन धीरे चल रहे थे।
मौसम बदलने के बाद ठंडी हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण इलाकों में भी तेज हवा और बारिश का असर देखा गया। कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए। शहर के जेल रोड पर एक बड़ा पीपल का पेड़ गिर जाने से यातायात बंद हो गया। पुलिस और नगर पालिका की टीम ने मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर रास्ता फिर से खोल दिया।
Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन
What's Your Reaction?







