Ballia : बलिया के सेंट जेवियर्स स्कूल में सीबीएसई 12वीं में छात्राओं ने हासिल किया पहला स्थान
इसी स्कूल की दृष्टि सिंह ने भी 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। निशू पासवान ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया। निशू का सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। स्कूल के छात्र मनजीत कुमार ने
Report- S.Asif Hussain Zaidi
बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद धरहरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल की छात्रा अंशु सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया।
इसी स्कूल की दृष्टि सिंह ने भी 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। निशू पासवान ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया। निशू का सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। स्कूल के छात्र मनजीत कुमार ने भी 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए और डॉक्टर बनने का लक्ष्य रखा है।
सफल छात्रों ने बेहतर अंक लाकर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधक अभिनव तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों के परिश्रम का नतीजा है।
Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन
What's Your Reaction?


