Saharanpur : विधायक राजीव गुंबर ने पेट्रोल बचत के लिए अपनाया दोपहिया वाहन
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि अनावश्यक चार पहिया वाहनों का उपयोग कम करें। सार्वजनिक परिवहन, दोपहिया वाहन और साइकिल का ज्यादा इस्तेमाल करें तथा पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर ने ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में चार पहिया वाहन की जगह दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पेट्रोल-डीजल बचत और पर्यावरण सुरक्षा के आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। छोटी-छोटी बचत से देश की मदद की जा सकती है।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि अनावश्यक चार पहिया वाहनों का उपयोग कम करें। सार्वजनिक परिवहन, दोपहिया वाहन और साइकिल का ज्यादा इस्तेमाल करें तथा पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में शामिल हों।
Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन
What's Your Reaction?


