Bahraich : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पयागपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के निर्देश पर दरोगा रमेश चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां

By INA News Desk
Apr 7, 2026 - 00:56
51 Views
Bahraich : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती
Bahraich : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती

बहराइच के पयागपुर इलाके में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूल जा रहा छात्र अंश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पयागपुर बस स्टॉप का रहने वाला अंश अपनी साइकिल से हनुमान मंदिर के पास स्थित रॉयल किड्स पब्लिक स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह अरनाब अस्पताल के पास पहुंचा, तभी गोंडा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंश सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया, जबकि वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पयागपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के निर्देश पर दरोगा रमेश चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने छात्र का शुरुआती इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि छात्र की जान को कोई खतरा नहीं है, लेकिन चोटों को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया है। अचानक हुए इस हादसे से छात्र के परिवार वाले काफी परेशान हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारकर भागने वाली गाड़ी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Also Click : Ballia : किशोरी के अपहरण और गलत काम के दोषी को पच्चीस साल की कड़ी सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow