Bajpur : बाढ़ से बचाव के लिए गड़प्पू नाले की पूरी सफाई की माँग, ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा पत्र

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में गड़प्पू नाले का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाता है, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर जाता है। इस कारण क्षेत्र के किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं और उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

By INA News Desk
Jun 23, 2026 - 17:08
29 Views
Bajpur : बाढ़ से बचाव के लिए गड़प्पू नाले की पूरी सफाई की माँग, ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा पत्र
Bajpur : बाढ़ से बचाव के लिए गड़प्पू नाले की पूरी सफाई की माँग, ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा पत्र

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के हरीपुरा जबरान गाँव में वर्षा ऋतु के दौरान आने वाली बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए स्थानीय लोगों ने आवाज उठाई है। वन क्षेत्र से सटे गड़प्पू नाले और उससे जुड़ी छोटी नदियों की पूरी तरह सफाई कराने के लिए ग्रामीणों ने एक जुट होकर प्रशासनिक अधिकारी को पत्र लिखा। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि डी.के.जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉक्टर अमृता शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में गड़प्पू नाले का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाता है, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर जाता है। इस कारण क्षेत्र के किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं और उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि करीब दस साल बाद इस नाले की सफाई का काम शुरू तो हुआ है, लेकिन वह बेहद आधा-अध अधूरा है। उन्होंने प्रशासन से माँग की है कि किसानों को नुकसान से बचाने के लिए गड़प्पू नाले के साथ-साथ उसकी सभी सहायक नदियों की भी पूरी तरह सफाई कराई जाए।

इस दौरान हरीपुरा के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपिका रौतेला, सभासद महेश कुमार ‘आशू’, सभासद प्रतिनिधि आदित्य चानना सहित कमला पाण्डे, पूजा देवी, भावना पाण्डे, इन्द्रा जोशी, गुरनाम, प्रभो बाई, सरजीतो बाई, गीता देवी, हरवंश सिंह, केशर सिंह, रमेश सिंह, ऊर्बादत्त, प्रकाश चन्द्र, मीनाक्षी जोशी, गोपाल चन्द्र, प्रभा जोशी, शान्ति देवी, दीक्षा पाण्डे, कमला देवी, उमेश सिंह, रेवती देवी और जानकी देवी समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow