Ballia : जन्मदिन समारोह के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह और रवि किशन को देखने उमड़ी भीड़ बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियाँ

इस हंगामे और पुलिस की कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंच पर कलाकारों की मौजूदगी के बीच पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत कर रही है और अंत में बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में लाती है।

Jun 18, 2026 - 08:00
 0  3
Ballia : जन्मदिन समारोह के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह और रवि किशन को देखने उमड़ी भीड़ बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियाँ
Ballia : जन्मदिन समारोह के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह और रवि किशन को देखने उमड़ी भीड़ बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियाँ

Report- Syed Asif Hussain Zaidi

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक निजी कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और राजनेता पवन सिंह व रवि किशन के पहुँचते ही भारी हंगामा हो गया। एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए इन दोनों कलाकारों को करीब से देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान मंच के पास जाने की होड़ में प्रशंसक बेकाबू हो गए, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम अपने तय समय से काफी देर से शुरू हुआ था। एक तरफ मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चल रही थीं, तो दूसरी तरफ पंडाल में मौजूद दर्शकों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।

दोनों फिल्मी हस्तियों की झलक पाने के लिए भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की तरफ बढ़ने की कोशिश की। हालात को पूरी तरह अनियंत्रित होता देख मौके पर तैनात पुलिस टीम को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को पीछे धकेलने के लिए लाठियाँ भांजनीं शुरू कर दीं, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई और कुछ समय के लिए कार्यक्रम में व्यवधान पैदा हुआ।

इस हंगामे और पुलिस की कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंच पर कलाकारों की मौजूदगी के बीच पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत कर रही है और अंत में बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में लाती है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में गौकशी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, दो पिकअप गाड़ियाँ और ग्यारह गोवंश मिले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow