Bajpur : बाजपुर में खेत पर धान लगा रहे दो भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
इस अचानक हुए हमले में परमवीर के बाएँ हाथ पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। आरोपी ने दोबारा वार करने की कोशिश की, लेकिन वहाँ मौजूद करनवीर और खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने हौसला दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया और उसके हाथ से धारदार ह
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उत्तराखंड के बाजपुर में दियोहरी गाँव के पास खेत में धान की फसल लगवा रहे दो सगे भाइयों पर एक युवक ने धारदार हथियार (पाटल) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत पर मौजूद दूसरे भाई और मजदूरों ने बीच-बचाव कर हमलावर के हाथ से हथियार छीना, जिससे दोनों भाइयों की जान बच सकी। पीड़ित परिवार ने बरहैनी पुलिस चौकी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दियोहरी निवासी निर्मल सिंह (पुत्र हरदेव सिंह) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दोनों बेटे करनवीर और परमवीर भौना इस्लामनगर गाँव में स्थित अपने खेत पर धान की रोपाई करवा रहे थे। दोपहर के समय गाँव का ही रहने वाला जजवीर सिंह (पुत्र गुरजीत सिंह) हाथ में पाटल लेकर अचानक उनके खेत पर पहुँच गया। वह खेत पर आते ही दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौच करने लगा और खेत में ट्रैक्टर लाने का विरोध करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी जजवीर सिंह ने हाथ में लिए पाटल से परमवीर पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस अचानक हुए हमले में परमवीर के बाएँ हाथ पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। आरोपी ने दोबारा वार करने की कोशिश की, लेकिन वहाँ मौजूद करनवीर और खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने हौसला दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया और उसके हाथ से धारदार हथियार छीन लिया। मजदूरों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि अगर मजदूर मौके पर न होते तो उनके बेटों की जान जा सकती थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में गौकशी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, दो पिकअप गाड़ियाँ और ग्यारह गोवंश मिले
What's Your Reaction?




