Bajpur : ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने लगाई फांसी, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव दफनाने से किया इनकार

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मुंडिया पिस्तोर का रहने वाला है और वह बरहैंनी बाजार में एक दुकान पर आता-जाता था। मृतका के चाचा ने बताया कि आरोपी पिछले करीब एक साल से युवती के संपर्क में था। पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और मेहनत-म

Jun 18, 2026 - 07:51
18 Views
Bajpur : ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने लगाई फांसी, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव दफनाने से किया इनकार
Bajpur : ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने लगाई फांसी, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव दफनाने से किया इनकार

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उत्तराखंड के बाजपुर में बरहैंनी क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि साहिल नाम का एक युवक पिछले चार दिनों से युवती को कोई वीडियो या फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते युवती ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में तनाव फैल गया और परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मृतका का शव दफनाने से साफ मना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मुंडिया पिस्तोर का रहने वाला है और वह बरहैंनी बाजार में एक दुकान पर आता-जाता था। मृतका के चाचा ने बताया कि आरोपी पिछले करीब एक साल से युवती के संपर्क में था। पीड़ित परिवार बेहद गरीब है और मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। जिस समय युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया, उस समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। करीब डेढ़ घंटे बाद जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो घर के अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए। परिजनों का कहना है कि युवती ने लोक-लाज और परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचने के डर से पहले कभी इस परेशानी का जिक्र किसी से नहीं किया था।

युवती के फोन में आरोपी की आखिरी कॉल और कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद से ही आरोपी युवक फरार हो गया है और स्थानीय पुलिस उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रही है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और जरूरत पड़ने पर धरने पर बैठेंगे। दूसरी ओर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देते हुए शव का दफन करने की अपील की। मामले में बरहैंनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिल गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट व सबूतों के आधार पर मामले की पूरी गहराई से जाँच कर दोषियों को जल्द से जल्द जेल भेजा जाएगा।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में गौकशी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, दो पिकअप गाड़ियाँ और ग्यारह गोवंश मिले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow