Bajpur : बाजपुर में दुकान की टिन काटकर साठ हजार रुपये के सामान की चोरी

पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, चोर उनकी दुकान से महंगे सिगरेट के डिब्बे, रजनीगंधा, मिक्सी मशीन और इंडक्शन चूल्हे समेत लगभग साठ हजार रुपये का कीमती सामान समेट कर ले गए हैं। दुकान में चोरी होने की खबर मिलते ही आसपास के

Jun 18, 2026 - 07:49
14 Views
Bajpur : बाजपुर में दुकान की टिन काटकर साठ हजार रुपये के सामान की चोरी
Bajpur : बाजपुर में दुकान की टिन काटकर साठ हजार रुपये के सामान की चोरी

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उत्तराखंड के बाजपुर में दोराहा क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब साठ हजार रुपये की कीमत का सामान साफ कर दिया। चोरों ने चोरी की इस घटना को अंजाम देने के लिए दुकान के पीछे लगी टिन को काटा और अंदर घुसकर वारदात कर फरार हो गए। बहादुरगंज के रहने वाले सुभाष कुमार (पुत्र नेतराम) की दोराहा बाजार में एक दुकान है। वह रोज की तरह रात को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुँचे तो उन्हें दुकान के पीछे की टिन कटी हुई दिखाई दी। दुकान के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ मिला।

पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, चोर उनकी दुकान से महंगे सिगरेट के डिब्बे, रजनीगंधा, मिक्सी मशीन और इंडक्शन चूल्हे समेत लगभग साठ हजार रुपये का कीमती सामान समेट कर ले गए हैं। दुकान में चोरी होने की खबर मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पीड़ित सुभाष कुमार ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत दोराहा पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जाँच शुरू कर दी है। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस दुकान के आसपास और बाजार क्षेत्र में

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में गौकशी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, दो पिकअप गाड़ियाँ और ग्यारह गोवंश मिले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow