Sambhal : भागीरथी तीर्थ की भूमि से हटा अवैध कब्जा, कुंड की सफाई शुरू; दुकानों के निर्माण की भी होगी जांच
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान भागीरथी तीर्थ के निकट स्थित कुंड में भारी गंदगी मिलने के साथ-साथ उसके किनारे अस्थायी कब्जा भी पाया गया था। कब्जाधारियों द्वारा टी
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में प्रशासन ने भागीरथी तीर्थ क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने और उसके संरक्षण की दिशा में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में बुधवार को नगरपालिका और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में भागीरथी तीर्थ के पास स्थित कुंड से अवैध कब्जा हटाया गया तथा कुंड की सफाई का कार्य भी शुरू करा दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान भागीरथी तीर्थ के निकट स्थित कुंड में भारी गंदगी मिलने के साथ-साथ उसके किनारे अस्थायी कब्जा भी पाया गया था। कब्जाधारियों द्वारा टीन लगाकर और भूसा रखकर भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जेसीबी मशीन की मदद से टीन और भूसे को हटाकर जब्त कर लिया गया तथा उसे नगरपालिका के सुपुर्द किया जा रहा है।
इसके साथ ही कुंड की सफाई के लिए जेसीबी लगाकर अभियान चलाया गया है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में चिन्हित अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा और यदि कहीं अवैध कब्जा पाया गया तो उसे भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने यह भी स्वीकार किया कि भागीरथी तीर्थ की भूमि पर कुछ दुकानों के निर्माण की शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूरे अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में गौकशी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, दो पिकअप गाड़ियाँ और ग्यारह गोवंश मिले
What's Your Reaction?




