बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस को गाजीपुर तक मिला विस्तार। 

Hardoi News: रेल प्रशासन द्वारा हरदोई से होकर जाने वाली वाराणसी-बरेली वाराणसी एक्सप्रेस को गाजीपुर सिटी तक विस्तार दिया गया....

By INA News Desk
Aug 1, 2025 - 14:50
105 Views
बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस को गाजीपुर तक मिला विस्तार। 
बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस को गाजीपुर तक मिला विस्तार। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi News: रेल प्रशासन द्वारा हरदोई से होकर जाने वाली वाराणसी-बरेली वाराणसी एक्सप्रेस को गाजीपुर सिटी तक विस्तार दिया गया है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग को देखते हुए गाजीपुर सिटी तक विस्तार देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही वाराणसी बरेली एक्सप्रेस गाजीपुर बरेली गाजीपुर एक्सप्रेस के नाम से संचालित होने लगेगी।

मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 14235 गाजीपुर सिटी बरेली एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से रात 9:30 बजे पर चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी रात 10:55 बजे पर पहुंचेगी और 10 बजे के ठहराव के बाद रात 11:05 पर वाराणसी से चलेगी। गाजीपुर सिटी बरेली एक्सप्रेस अगले दिन सुबह 08: 27 बजे पर हरदोई पहुंचेगी और 11:55 बजे पर बरेली पहुंचेगी।

बरेली से चलकर वाराणसी जाने वाली 14236 व वाराणसी से चलकर बरेली आने वाली 14235 एक्सप्रेस अब जल्द ही वाराणसी के स्थान पर गाजीपुर सिटी से संचालित की जाएगी। रेल प्रशासन की ओर से ट्रेन के विस्तार को लेकर समय सारणी भी जारी की गई है।

रेल प्रशासन की ओर से 14235 गाजीपुर सिटी बरेली एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से रात 9:30 बजे पर चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी रात 10:55 बजे पर पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद रात 11:05 पर वाराणसी से चलेगी। गाजीपुर सिटी बरेली एक्सप्रेस अगले दिन सुबह 08: 27 बजे पर हरदोई पहुंचेगी और 11:55 बजे पर बरेली पहुंचेगी।

बरेली से चलकर गाजीपुर सिटी जाने वाली 14236 बरेली से शाम 4:35 बजे पर चलेगी जो हरदोई स्टेशन पर शाम 06: 43 बजे पर आएगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 7:10 बजे पर गाजीपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन की मेंटेनेंस का पूरा जिम्मा गाजीपुर सिटी के पास रहेगा।

Also Read- मुख्यमंत्री योगी के निर्देश: फुटवियर उद्योग के लिए फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का विकास, ‘लीज रेंट मॉडल’ से घटेगी निवेशकों की लागत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement