आध्यात्मिक संत प्रेम रावत जी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।

Hardoi News: न्यू वेंचर प्रेम रावत डाटकॉम सपोर्ट टीम के बैनर तले आज नगर के एस आर जे लान में गुरु पूजा महोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम....

Aug 1, 2025 - 15:10
79 Views
आध्यात्मिक संत प्रेम रावत जी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।
आध्यात्मिक संत प्रेम रावत जी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना
Hardoi News: न्यू वेंचर प्रेम रावत डाटकॉम सपोर्ट टीम के बैनर तले आज नगर के एस आर जे लान में गुरु पूजा महोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टाइमलेस टुडे डाट टीवी के द्वारा प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक एवं विश्व शांति दूत मोटिवेशनल स्पीकर आध्यात्मिक संत प्रेम रावत जी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने 70 मिनट के लाइव संबोधन में उन्होंने अपने अनुयायियों को गुरु और शिष्य के रिश्ते को समझाया कार्यक्रम के बाद भव्य पूजन गैलरी में भक्तों के द्वारा पूजा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में लान के मुख्य द्वार पर श्रावण मास के पवित्र महीने में कावड़ियों के लिए भंडारा किया गया जिसमें तहरी का वितरण किया गया कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का जलवा बिखरने वाले नौनिहालों को मेडल पहरा कर उत्साह वर्धन किया आयोजकों द्वारा गुप्ता को विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक प्रेम रावत जी द्वारा लिखित पुस्तक स्वयं की आवाज भेंट की गई तथा उनका स्वागत अंजलि और पूर्णिमा के द्वारा बुके देकर किया गया।

कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने भोजन और मिष्ठान का आनंद लिया कार्यक्रम के दौरान ही हुई बारिश में भक्ति के भजनों पर अनुयाई  थिरकते नजर आए। कार्यक्रम को बृज किशोर दीक्षित रामबरन वर्मा, मनोज, दीप कुमार सोनी सुशील कुमार श्रीवास्तव और पीके गुप्ता ने संबोधित करते हुए गुरु पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन अस्मिता गुप्ता ने किया कार्यक्रम में सेवा टीम के द्वारा सेवा और सहयोग के द्वारा कार्यक्रम सफल किया गया।

Also Read- मुख्यमंत्री योगी के निर्देश: फुटवियर उद्योग के लिए फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का विकास, ‘लीज रेंट मॉडल’ से घटेगी निवेशकों की लागत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow