Bazpur Sugar Mill News: बाजपुर चीनी मिल को बचाने के लिए गन्ना केंद्रों को वापस लाएगी सरकार, मंत्री सौरभ बहुगुणा का ऐलान

Bazpur Sugar Mill: उत्तराखंड के गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल किसानों और मजदूरों की है, इसके पुराने गन्ना केंद्रों को वापस लाया जाएगा।

Jul 1, 2026 - 21:16
 0  5
Bazpur Sugar Mill News: बाजपुर चीनी मिल को बचाने के लिए गन्ना केंद्रों को वापस लाएगी सरकार, मंत्री सौरभ बहुगुणा का ऐलान
बाजपुर में किसानों के साथ के बीच स्वागत के दौरान गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा

बाजपुर चीनी मिल किसानों और मजदूरों की धरोहर, इसे बंद नहीं होने देंगे: गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बाजपुर में नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में किसानों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बाजपुर शुगर फैक्ट्री पूरी तरह से किसानों और श्रमिकों की है, और सरकार इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने मिल की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चीनी मिल बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी है। समय पर मिल चालू न होने से किसानों को अपना गन्ना दूसरी फैक्ट्रियों में ले जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि निजी मिलों की तर्ज पर किसानों को गन्ने का नकद और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने मांग की कि बाजपुर चीनी मिल के जो गन्ना केंद्र पहले सितारगंज मिल को सौंप दिए गए थे, उन्हें वापस बाजपुर मिल को दिया जाए ताकि इसकी स्थिति सुधर सके।

किसानों की चिंताओं पर जवाब देते हुए गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भरोसा दिया कि मिल को संकट से उबारने के लिए पहले हटाए गए सभी गन्ना केंद्रों को दोबारा बाजपुर चीनी मिल को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से भावुक अपील करते हुए कहा कि महज 15-20 दिनों के भुगतान के अंतर के कारण अपना गन्ना किसी अन्य निजी मिल को न दें, क्योंकि यह मिल आपकी अपनी है।

संवाद के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव विजेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि किसानों ने इस फैक्ट्री को अपने खून-पसीने से सींचा है और इसे बचाने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने मंत्री से गन्ने की ऐसी नई किस्में उपलब्ध कराने की मांग की, जिनसे रिकवरी अच्छी हो और किसानों को ज्यादा मुनाफा मिल सके। किसान नेता अजीत प्रताप सिंह रंधावा ने भी मिल कर्मियों और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के साथ समय पर भुगतान की मांग दोहराई। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा, मनजीत सिंह राजू, आईपी वारार, गुरविंदर सिंह, दलजीत सिंह गिल, तेवेंद्र सिंह चीमा और अमरनाथ शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

You May Click : Mussoorie Mall Road Road Rage: मसूरी में पर्यटक ने महिला पर प्लास्टिक क्रेट से किया हमला, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow