सुरक्षित महाकुम्भ- पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी ने परखी महाकुम्भ की तैयारियां। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर संगम पर पूजा पाठ करवाने के लिए किया जा रहा विशेष इंतजाम, 25 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी यूनिट में चेंजिंग रूम की भी होगी व्यवस्था....

By INA News Desk
Dec 12, 2024 - 17:33
65 Views
सुरक्षित महाकुम्भ- पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी ने परखी महाकुम्भ की तैयारियां। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में संगम नोज पर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए संगम पर बनाई जा रहीं 12 स्पेशल यूनिटें 
  • महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिहाज से रहेगा इस बार विशेष इंतजाम 
  • खूबसूरत फ्लोटिंग जेटी पर श्रद्धालुओं को मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट
  • संगम से पुरानी और जर्जर नाव हटाकर उनकी जगह फूलों से सजाई जा रही फ्लोटिंग जेटी 

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भनगर पहुंचे और सभी जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संगम पर श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों को विधिवत पूजा पाठ करने के लिए कहीं भटकना न पड़े, इसके लिए यहां पर ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा मौजूद रहेंगे।

  • चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था

एसडीएम महाकुम्भनगर, अभिनव पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। संगम स्नान के दौरान देश-विदेश से आने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिहाज से संगम पर 12 स्पेशल यूनिटें बनाई जा रही हैं। इन यूनिटों की लंबाई 25 मीटर और 6 मीटर चौड़ाई होगी। इस यूनिट में चेंजिंग रूम की भी होगी व्यवस्था जिससे स्नान आदि के बाद किसी प्रकार की कोई समस्या न आने पाए। 

इसके अलावा संगम से पुरानी और जर्जर नावें हटाई जा रही हैं। इनके स्थान पर फ्लोटिंग जेटी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही उसे आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रकार के फूलों से सजाया जा रहा है।

Also Read- Delhi News: दिल्ली चुनाव को लेकर ओवैसी ने उतारा पहला उम्मीदवार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow