Hardoi News: कायाकल्प टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, बेहतर मिली साफ सफाई। 

कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत सन 2024 से 25 का राज्य से नामित टीम ने बृहस्पतिवार को पिहानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया....

By INA News Desk
Dec 12, 2024 - 17:40
71 Views
Hardoi News: कायाकल्प टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण, बेहतर मिली साफ सफाई। 
Advertisement
Advertisement

पिहानी / हरदोई। कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत सन 2024 से 25 का राज्य से नामित टीम ने बृहस्पतिवार को पिहानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। चेक लिस्ट के अनुसार पूरी सीएचसी का एसेसमेंट किया गया। टीम ने सर्वप्रथम प्रथम एफआरयू यूनिट इकाई का निरीक्षण किया गया। उसके बाद इमरजेंसी वार्ड ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, ओपीडी एक्सरे एवं पैथोलॉजी का बारीकी से निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय की साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव और रख-रखाव की स्थिति को देखा और इसे और अधिक बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए।

Also Read- Hardoi News: जल भराव व नाली में गन्दगी को लेकर भड़के जिलाधिकारी, जेई व ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार।

टीम द्वारा चिकित्सालय के कायाकल्प अवार्ड योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि चिकित्सालय की नियमित रूप से साफ सफाई की जा रही है। चिकित्सालय परिसर में कहीं भी गंदगी नहीं मिली। चिकित्सालय के सभी विभाग भी मानक के अनुसार सही पाए गए। कायाकल्प टीम के डॉक्टर नितिन चौधरी, डाक्टर जिया उल हक, दो तौकीर नबी ने अस्पताल परिसर की गहनता से निरीक्षण किया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ व प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर जुबेर, डॉक्टर मनोज आजाद ,डॉक्टर सबा खातून , डॉक्टरबिंदु आर्या,  डाक्टर हीरा मुमताज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement