Hardoi News: महिलाओं को अनियंत्रित पिकअप डाला ने रौंदा, 2 की मौत। 

पिहानी जहां खेड़ा मार्ग पर गृह प्रवेश की दावत खाकर सहादत नगर घर वापस जा रही महिलाओं को अनियंत्रित पिकअप डाले  ने रौंद दिया। घायल ....

Dec 12, 2024 - 17:45
45 Views
Hardoi News: महिलाओं को अनियंत्रित पिकअप डाला ने रौंदा, 2 की मौत। 

By INA News Hardoi.
पिहानी जहां खेड़ा मार्ग पर गृह प्रवेश की दावत खाकर सहादत नगर घर वापस जा रही महिलाओं को अनियंत्रित पिकअप डाले  ने रौंद दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने दोनों वृद्ध महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पर भर्ती कराया गया।  इलाज की दौरान दोनों की मौत हो गई। नये घर की  खुशियों मातम में तब्दील हो गई। खुशी के माहौलमे  मेहमानों में भगदड़ मच गई।

सहादत नगर निवासी रमा देवी 60 पत्नी कुरेंद्र सिंह व राजरानी 50 पत्नी राधे लाल बुधवार की रात लगभग ग्यारह बजे गांव के छोटे सिंह के यहां से गृह प्रवेश की दावत खाकर वापस घर लौटने के लिए पिहानी- जहानीखेड़ा किनारे प्लाई वुड फैक्ट्री के पास खड़ी थीं। इसी दौरान पिहानी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिक अप डाला ने उन्हें कुचल  दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप डाला लेकर भाग गया। 

Also Read- Hardoi News: जल भराव व नाली में गन्दगी को लेकर भड़के जिलाधिकारी, जेई व ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार।

मृतका रामादेवी के जेठ छोटे सिंह के नए घर पर गृह प्रवेश को लेकर सारे घर में हर्षोलास का माहोल था। वह खाने के बाद अपने पड़ोस की राजरानी के साथ सड़क किनारे खड़ी थीं ।उसी समय पिकअप डालें ने टक्कर मार कर खुशियां मातम में तब्दील कर दी। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को आनन-फानन सीएचसी पिहानी लाया गया जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर दोनों के परिवार में मातम छाया है।  मृतक राजरानी के तीन पुत्र व तीन पुत्रियाँ हैं। मृतका रामादेवी की तीन पुत्र हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow