Bhadohi : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भदोही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का निरीक्षण किया
मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार कर रहे हैं। अस्पताल भवन की मरम्मत और मजबूती के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे। जरूरत पड़ने
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भदोही पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का गहन निरीक्षण किया। अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से सीधे बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रतीक्षालय में बैठी बुजुर्ग मरीज कुसुम देवी से बात की। मरीज ने पैर में दर्द की शिकायत बताई। उप मुख्यमंत्री ने जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने और उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मरीज के पति की उंगली में चोट की जानकारी मिलने पर उन्होंने महिला मरीज को फोन पर बुलवाया और बेहतर उपचार का भरोसा दिया। दूसरी मरीज चंदा देवी से भी उपचार और दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। मरीजों ने सेवाओं से संतोष जताया।
उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल में जन्मे बच्चों को हाथों से जन्म प्रमाण पत्र दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल जाना और उपलब्ध दवाओं की जांच की। आपातकालीन विभाग से वे संतुष्ट नजर आए। ओपीडी कक्ष में मरीजों से समय पर इलाज और दवाएं मिलने की पुष्टि की। दवा वितरण कक्ष में दवाओं की पर्याप्तता देखी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि जरूरी जीवन रक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।
उन्होंने नवजात शिशु देखभाल इकाई और मातृ शिशु देखभाल इकाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। दिव्यांग, महिला और सामान्य शौचालयों की स्वच्छता पर जोर दिया। अस्पताल परिसर की सफाई से संतोष जताया लेकिन आवश्यक मरम्मत जल्द कराने को कहा।
मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार कर रहे हैं। अस्पताल भवन की मरम्मत और मजबूती के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर शासन से अतिरिक्त धनराशि मंजूर की जाएगी। सरकार हर नागरिक को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। जच्चा-बच्चा वार्ड में सुधार से मातृ और शिशु मृत्यु दर घटी है। उन्होंने भदोहीवासियों से अपील की कि बच्चे का जन्म होने पर सरकारी अस्पताल में ही संस्थागत प्रसव कराएं और निजी अस्पतालों से बचें। जरूरत अनुसार सरकारी अस्पतालों को और उन्नत किया जाएगा।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने ग्राम चौगना, सुरियावां में सर्वशक्तिधाम मंदिर प्रांगण में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा सिर्फ मूर्ति नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। भारत माता सबके लिए एकता, अखंडता और आत्मगौरव की प्रेरणा हैं। सभी राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रयासरत रहें।
हेलीपैड पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुष्पगुच्छ भेंट किए। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल
What's Your Reaction?











