सर्विलांस सेल हरदोई की बड़ी कामयाबी, तीन माह में 70 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों को सौंपे गए फोन। 

Hardoi: जनपद हरदोई पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए विगत तीन माह में कुल 70 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद ...

Aug 16, 2025 - 15:41
43 Views
सर्विलांस सेल हरदोई की बड़ी कामयाबी, तीन माह में 70 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों को सौंपे गए फोन। 
सर्विलांस सेल हरदोई की बड़ी कामयाबी, तीन माह में 70 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों को सौंपे गए फोन। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह
Hardoi: जनपद हरदोई पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए विगत तीन माह में कुल 70 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है। शनिवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक हरदोई की मौजूदगी में मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

मोबाइल फोन वापस पाकर आवेदकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हरदोई पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में आकाश यादव (प्रभारी सर्विलांस टीम), हे0का0 अनिल चंदेल (प्रभारी एसओजी टीम), हे0का0 संजय कुमार,  रामकृष्ण द्विवेदी व कांस्टेबल ओमवीर सिंह, नितिन कुमार गुप्ता, यादवेन्द्र सिंह, उज्जवल चौहान तथा क0आ0 राजकुमार वर्मा शामिल रहे। हरदोई पुलिस की इस पहल से पीड़ित लोगों को राहत मिलने के साथ ही पुलिस की जनहितकारी छवि और मजबूत हुई है।

Also Read- Hardoi : विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू की मौजूदगी में भरखनी में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक आयोजन और ध्वजारोहण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow