बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विधायक द्वारा राहत सामग्री वितरण, हर संभव सहायता का आश्वासन।

Hardoi: क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। आपको बता दें की समूचे...

Aug 16, 2025 - 16:12
101 Views
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विधायक द्वारा राहत सामग्री वितरण, हर संभव सहायता का आश्वासन।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विधायक द्वारा राहत सामग्री वितरण, हर संभव सहायता का आश्वासन।

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
अरवल/हरदोई। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। आपको बता दें की समूचे अरवल एवं हरपालपुर क्षेत्र में इस समय भीषण बाढ़ का प्रकोप है और नदियों के समीपवर्ती गांवों में बाढ़ का कहर अपनी चरम सीमा पर है।

अपने क्षेत्र की जनता के दुख सुख का हाल लेने एवं बाढ़ से जूझ रहे लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज क्षेत्रीय विधायक द्वारा क्षेत्र के राजस्व गांव ढकपुरा, बारामऊ एवं दहेलिया में सांडी ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत तथा अन्य क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसी के साथ ग्राम पुरसौली स्थित जनता इंटर कॉलेज में विधायक द्वारा क्षेत्र के ग्राम जिगनी, तेरा पुरसौली तथा अपरवलपुरवा के लोगों को राशन किट का वितरण किया गया। इसी के साथ विधायक द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया गया।

Also Read- Hardoi : पिहानी पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow