Bijnor: अपने ही घर में सोफे पर पड़ा मिला 35 वर्ष के एक व्यक्ति का शव, परिवार जनों में मचा कोहराम

ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का आदी था। मृतक व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मच गया।

By INA News Desk
Nov 4, 2024 - 00:55  · Updated: Mar 3, 2025 - 14:50
53 Views
Bijnor: अपने ही घर में सोफे पर पड़ा मिला 35 वर्ष के एक व्यक्ति का शव, परिवार जनों में मचा कोहराम

Bijnor News INA.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार प्रजापति, ब्यूरो चीफ- बिजनौर

धामपुर क्षेत्र में एक कमरे में सोफे पर एक व्यक्ति का शव पडा मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का आदी था। मृतक व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मच गया।

सर्ववम सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर

जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के ग्राम मिलक तखावली में रविंद्र पुत्र स्वर्गीय जगपाल उम्र 35 वर्ष का शव उसके ही कमरे में सोफे पर पडा मिला है। बताया जाता है कि वह घर पर अकेला था और उसकी पत्नी अपने छह साल की लडकी और आठ साल के लडके के साथ अपनी मायके में थी। मृतक के ताऊ राजाराम ने बताया कि यह दिवाली के दिन से नहीं दिखाई दिया था।

Also Read: Bijnor: होटल पर खाना खाने के दौरान हुई मारपीट, हुई वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्यवाही

आज सुबह घर का गेट खुला हुआ था और घर में से बुरी गंध आ रही थी। आस पास के लोगों को बलाया गया तथा कमरे का तरवाजा तोड कर देखा गया तो रविन्द्र का षव सोफे पर पडा था। उन्होने बताया रविन्द्र शराब पीने का आदि था और पी डब्ल्यू डी विभाग में कार्य करता था। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। जिसके बाद टीम ने साक्ष्य जुटाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow