Hardoi: भाजपा ने मनाई संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरस समाज का दिया संदेश

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में संचालित “श्री गुरु रविदास

Jul 30, 2026 - 16:05
15 Views
Hardoi: भाजपा ने मनाई संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरस समाज का दिया संदेश
भाजपा ने मनाई संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरस समाज का दिया संदेश

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में संचालित “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत हरदोई नगर स्थित बाबा मंदिर में श्रद्धा, समरसता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और शिक्षाओं के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, सेवा और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति, ऊँच-नीच एवं सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। आज उनके विचार सामाजिक एकता और विकसित भारत के निर्माण के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं। भाजपा का समरसता संकल्प अभियान उनके आदर्शों और संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा हरदोई के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चांउपुर, नगर मंत्री प्रियंका, वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश मिश्रा, बूथ अध्यक्ष रामकपाल, धनंजय तथा वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: अहिरोरी को मिली बड़ी सौगात: ग्राम पंचायत में बनेगा आधुनिक पंचायत उत्सव भवन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow