हरदोई में भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, दिनेश शर्मा बोले- वैचारिक स्पष्टता से मजबूत होता है संगठन। 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का

By INA News Desk
May 18, 2026 - 19:59
35 Views
हरदोई में भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, दिनेश शर्मा बोले- वैचारिक स्पष्टता से मजबूत होता है संगठन। 
हरदोई में भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, दिनेश शर्मा बोले- वैचारिक स्पष्टता से मजबूत होता है संगठन। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi: पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हरदोई जनपद के जे के रिसॉर्ट में जिला प्रशिक्षण वर्ग आरम्भ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन राज्य सभा सदस्य एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा ने दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में संपन्न प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय महामंत्री/वर्ग प्रभारी नीरज वर्मा, राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल, सांसद अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक रामपाल, आशीष सिंह आशु, मानवेंद्र प्रताप सिंह, श्याम प्रकाश, प्रभाष कुमार, विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा, राधा रमण उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी अवलोकन कर प्रथम सत्र की शुरुआत राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा ने द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी एवं क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री विमल सिंह, तृतीय सत्र में विषय वैचारिक अधिष्ठान पर संपादक कमल ज्योति एवं सह संयोजक प्रशिक्षण (प्रदर्शनी) राजकुमार एवं चौथे सत्र विषय कार्य पद्धति पर विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने संबोधन दिया।

पंचम सत्र विषय देश के समक्ष चुनौतियां पर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी , छठे सत्र विषय सरकार की कल्याण योजनाएं पर राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सातवें सत्र विषय विचार परिवार पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने विस्तार से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। वर्ग के प्रथम दिवस का समापन सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के साथ समाप्त हुआ।

कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन आयोजित सात सत्रों में मुख्य अतिथियों ने संगठन की मजबूती, कार्यपद्धती और विचारधारा से जुड़ी कई प्रमुख विशेषताएं साझा कीं। बताया गया कि प्रशिक्षण वर्ग से प्रशिक्षित, अनुशासित और विचारशील कार्यकर्ता तैयार होता है। जो जन सेवा के संकल्प को सिद्ध कर देश के निर्माण में अपना सर्वस्व त्याग कर देता है। कहा कि बिना वैचारिक स्पष्टता के कोई भी कार्यकर्ता लंबे समय तक नि:स्वार्थ भाव से कार्य नहीं कर सकता। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि संगठन का मूल दर्शन क्या है और समाज के प्रति उनका दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए। बताया कि समर्पित और संस्कारित कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती का आधार होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्तरों पर नियमित बैठकें आयोजित करने और सक्रिय रूप से समाज के बीच में रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री पी के वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या राम वर्मा, राम बहादुर सिंह, राजीव रंजन, सौरव मिश्र, जिला उपाध्यक्ष   संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, अलका गुप्ता, सौरव सिंह, आकाश सिंह, शिवराजसिंह, अजय शुक्ला, महेंद्र सोनी, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, सत्यम शुक्ला, अमरेंद्र अर्कवंशी, अदिति कुशवाहा, दीपा बिस्वास, रितेश, विवेक, निर्देश,कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक, कपिल गुप्ता, कार्यालय मंत्री राजवीर भदौरिया, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, आयुष सिंह, जिला संयोजक आईटी प्रद्युम्न मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक अनुराग श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वराज सिंह, महामंत्री नीरज तिवारी, राहुल सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला महामंत्री राजेश अग्निहोत्री, पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, आकाश तिवारी अविनाश मिश्रा, शोभना सिंह, चेतना शुक्ला, अनुराधा मिश्रा, विनीता पांडे, अलका सिंह, पारिशा तिवारी, हर्षित, गीत सिंह,ब्लॉक प्रमुख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: वेतन न मिलने पर भड़के एनएचएम कर्मचारी, 21 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement